प्रत्युष मिश्रा
अतर्रा। शादी समारोह से बाइक द्वारा घर लौटते समय मोटरसाइकिलों की आमने सामने हुई भिड़ंत में किशोर समेत दो युवक घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार भागने में सफल रहा। मंगलवार की सुबह शिवम गौतम (20) पुत्र बृजमोहन गौतम निवासी महुआ मोटरसाइकिल से अपने चचेरे भाई अनिकेत मिश्रा (14) पुत्र राजू मिश्रा निवासी कटनी मध्य प्रदेश को पीछे बैठा कर महुटा गांव में शादी समारोह से शामिल होकर कर्वी लौट रहे थे।
तुर्रा पुल पर अचानक सामने से दूसरा मोटरसाइकिल आ गया, जिससे दोनो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे शिवम और अनिकेत बुरी तरह से जख्मी हो गए जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया जहां से हालत नाजुक होने के कारण दोनो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दूसरी घटना में रमेश (23) पुत्र रम्मा निवासी आऊ साइकिल से अतर्रा आ रहा था, नगर के बाहर जैसे ही वह पहुंचा तभी उसे पीछे से एक टेंपों चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…