Categories: Crime

550 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

प्रत्युष मिश्रा

अतर्रा। थाना अतर्रा एसआई नरेश चंद्र निगम ने मुखबिर की सूचना पर गांजा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे अर्से से गाँजा का अवैध कारोबार कर रहा था। थाना गिरवां के ग्राम बनसखा निवासी राकेश कुशवाहा पुत्र स्वामीदीन नगर के नरैनी रोड पर परचून का सामान एक डिब्बा में बेंचने का काम करता था उसी की आड में गांजा भी बेच रहा था।

मुखबिर की सूचना पर एसआई नरेशचंद्र निगम, एसआई गौरव तिवारी, कांस्टेबल संदीप परिहार, संजय कौरव की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। मौके से 550 ग्राम गांजा बरामद कर थाना पुलिस ने उसे एनडीपीएस की धारा 8/20 में जेल भेजा दिया है ।आरोपी दोनो पैरों से दिब्याँग बताया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts