प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। बीते सोमवार को देर शाम औराई थाना क्षेत्र के गरौली गांव के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक व दो युवतियों में बाइक चालक आशीष गौतम समेत पीछे बैठी सविता नामक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी,जबकि दुर्घटना के दौरान सबसे पीछे बैठी पूजा नामक युवती की दशा गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया गया था। जहां आज मंगलवार को उक्त पूजा नामक युवती की हालत अत्यंत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया है।
बताते चलें कि सोमवार को देर शाम बाइक सवार एक युवक और अन्य दो युवतियां युवती कुछ सामान खरीदने औराई जा रहे थे। वह जैसे ही गरौली गांव के निकट पहुंचते ही सड़क के मोड़ पर एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके चलते एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा सबसे पीछे सवार तीसरी युवती पूजा की हालत अत्यंत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां हालत अधिक खराब होने पर उसे आज वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…