प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में हो रही धांधली व भ्रष्टाचार के कार्यों में राजस्व कर्मियों द्वारा किसानों के साथ भेदभाव करते हुए पात्रों के नाम बिना सुविधा शुल्क लिए नहीं भरे जा रहे हैं।
बताते चलें कि गांव के किसानों के साथ इस योजना के नाम से राजस्व कर्मियों द्वारा छलावा किया जा रहा है । जिले के लगभग समस्त विकास खंडों में किसानों के साथ शासन से लागू किसान सम्मान योजना के हो रहे सर्वे कार्य में लेखपालों की टीम द्वारा मनमाने ढंग से खुलेआम लूटपाट की जा रही है। जिसके चलते अधिकतर किसान इस योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे। विकासखंड ज्ञानपुर के असनाव गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सर्वे के दौरान लेखपालों द्वारा प्रति किसानों से फार्म में नाम भरने हेतु प्रति किसान 150 रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। जो भी किसान रुपए देने को तैयार नहीं होते उन्हें सूची से बाहर कर दिया जा रहा है।
बताते चलें कि एक ओर सरकार किसान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसान सम्मान योजना लागू की है। वहीं लेखपालों द्वारा सरकार के इन मंसूबों पर पानी फेरते हुए आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा के साथ छलावा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन राजस्व कर्मियों और लेखपालों के इस मनमाने कार्य पर अभिलंब रोक नहीं लगाती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…