रहस्यमय परिस्थितियों में चौकीदार ने लगाई फांसी
ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली औराई अंतर्गत घोसियां बाजार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार ने बीती रात संदेहात्मक परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह शव लटकता देख कंपनी के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलतः बिहार निवासी 60 वर्षीय कल्लू काफी दिनों से घोसिया बाजार के वार्ड संख्या 9 में स्थित एक कालीन कंपनी में चौकीदारी का काम करता था। सोमवार को बीती रात अज्ञात परिस्थितियों के चलते गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईह- लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के आधार कार्ड के अनुसार परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
ट्रक से टकराकर बाइक सवार एक की मौत,दो गम्भीर
ज्ञानपुर, भदोही। औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी बाजार के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में जहां एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायला -वस्था में उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोही कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी नई बाजार के जाहिदपुर निवासी मुन्नर 26 वर्ष एवं कमलेश 25 वर्ष व राकेश 25 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर औराई की तरफ समधा नामक गांव में मुन्नर अपनी बहन के घर दोनों साथियों के संग जा रहे थे। तीनों जैसे ही बभनौटी बाजार के निकट पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिसके चलते मुन्नर 26 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । तथा सड़क पर गिरकर राकेश व कमलेश तड़पने लगे । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।तब तक मौका पाकर ट्रक चालक मय वाहन फरार होने में सफल रहा। ट्रक की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…