अनिल कुमार
पटना. राजधानी पटना में दिनदहाड़े पेपर कारोबारी के कर्मचारी से दो हथियारबंद अपराधियों ने 10 लाख रुपए लूट लिए। राजधानी पटना के अतिव्यस्त सड़क नाला रोड के दिनकर गोलम्बर के पास सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
दरियापुर के पेपर कारोबारी किशन अग्रवाल के कर्मचारी दस लाख रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे तो दिनकर गोलम्बर पहुंचते ही बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने हथियार दिखाकर रुपए से भरा बैग कर्मचारी से से छिनकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय कदमकुआं थाना घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एक मैगजीन भी बरामद हुआ है। पटना में बहुत जगहों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दिनदहाड़े लूट को अंजाम देकर अपराधियों ने पटना एसएसपी गरिमा मल्लिक को चुनौती दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…