Categories: BiharNational

बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत, कई घायल

अनिल कुमार

पटना. रविवार की सुबह बिहार में एक बड़ा रेल हादसा हुआ। वैशाली में सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। शुरुआती सूचना के मुताबिक  इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। समाचार के मुताबिक यह हादसा सुबह तीन बजकर 52 मिनट पर हुआ है।

बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बता दें कि ट्रेन नम्बर 12487 जोगबनी से आनंद विहार स्टेशन तक जाती है। यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts