पीआरवी सिपाही का लटकता हुआ मिला शव, आत्महत्या की आशंका

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी. थाना मैलानी के अंतर्गत ग्राम बांकेगंज में 100 नंबर पीवीआर बाइक के सिपाही सिकंदर अली का किराए के मकान में लटकता हुआ मिला शव, कई थानों की पुलिस मौके पर. पुलिस सिकंदर अली सिपाही ने आत्महत्या किन कारणों से की पता करने में जुटी।

बता दें मृतक सिपाही सिकंदर अली 2016 की बैच का सिपाही था. जोकि पीवीआर डायल हंड्रेड पर तैनात था कल अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने निवास पर गया सुबह जब उसके हमराही रमेश ने ड्यूटी पर चलने के लिए उसके मकान पर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था किसी तरह से उसने देखा कि मृतक गमछे से लटक रहा है इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी घटनास्थल पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तथा मृतक सिपाही का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भिजवा कर आत्महत्या किन कारणों से कि इसकी जांच में लग गए हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts