Categories: National

एक साल के बजट में दस साल आगे का झूठ पेश किया सरकार ने – अखिलेश यादव

अनिला आज़मी

नई दिल्ली: : मोदी सरकार के आखरी बजट यानी इस अंतरिम बजट पर विपक्ष लगातार हमलावर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार के इस बजट पर तंज कसा है। उन्होंने बजट को झूठा करार देते हुए कहा है कि जनता अब बीजेपी की सरकार से मुक्ति चाहती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट में कहा है-एक साल के बजट में दस साल आगे की झूठी बात है। बहुसंख्यक भूमिहीन किसानों व श्रमिकों के लिए इसमें कुछ भी राहत नहीं है। पांच सालों की प्रताड़ना और पीड़ा के बाद देश के किसान, व्यापारी-कारोबारी, बेरोज़गार युवा अब भाजपा से मुक्ति चाहते हैं, दिखावटी ऐलान नहीं।

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा-भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में 5-5 किलो करके खाद की बोरियों से जो निकाला है, अब उसी को वो 6 हज़ार रुपया बनाकर साल भर में वापस करना चाहती है। भाजपा ने ‘दाम बढ़ाकर व वज़न घटाकर’ दोहरी मार मारी है। अगले चुनाव में किसान ‘बोरी की चोरी करने वाली भाजपा’ का बोरिया-बिस्तर ही बांध देंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts