रॉबिन कपूर
फर्रूखाबाद: लोकसभा चुनाव में बसपा सपा के गठबंधन के बाद फर्रुखाबाद सीट बसपा के खाते में आने की अटकलों के साथ साथ अब प्रत्याशी के नाम की घोषणा पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है। टिकेट की दावेदारी के सभी दावेदार अपनी जोड़ जुगत और खीचतान मे जुटे हुए है। फिलहाल गठबंधन के मुख्य दावेदार और मजबूत प्रत्याशी के रूप मे पूर्व बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल नाम सुर्खियों मे है। अगर बसपा और सपा हाईकमान मनोज पर अपना विश्वास जताते है तो ख़ासकर भाजपा व कांग्रेस की राह कठिन हो सकती है।
जिले मे गर्म चर्चाओं के बाजार में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल का नाम खूब जोरो पर है । फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद की चेयरमैन के पद पर मनोज अग्रवाल का दबदबा आज भी कायम है । उनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल का अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार कब्जा रहा है। वही पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल 2006 मे अपना पहला नगर पालिका का चुनाव शानदार वोटो से जीते थे। अग्रवाल की सियासी योग्यता और उनकी साफ सुथरी छवि को बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दोनों ही वरीयता दे रहे हैं। जिससे अन्य दावेदारों में फर्रूखाबाद लोकसभा सीट गठबंधन में पूर्व बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल की टिकट की दावेदारी ज़्यादा मजबूत मानी जा रही है। यदि बसपा सपा गठबंधन का फर्रुखाबाद सीट से चहरा मनोज अग्रवाल बनते है, तो भजपा और कॉंग्रेस प्रत्याशी की चुनावी फिजा जरूर बिगड़ सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…