अंजनी राय
आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में चार दिन पूर्व युवती के मिले शव की घटना का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने मित्र की मदद से गला दबाकर की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया है। हत्यारोपित प्रेमी के साथ ही उसके मित्र को भी महराजगंज पुलिस ने देउरपुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
अतरौलिया क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी 20 वर्षीय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह 15 फरवरी की सुबह घर से कालेज जाने के लिए निकली थी और तभी से लापता हो गई थी। 24 फरवरी की सुबह उसका शव शिवपुर गांव स्थित गन्ने की खेत से पुलिस ने बरामद किया था। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने इस हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृत युवती का अपने गांव के ही निवासी सुजीत राजभर पुत्र बजरंगी से दो वर्ष से प्रेम प्रपंच चल रहा था।
पूछताछ में आरोपित प्रेमी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व युवती का उसके भाभी ने गर्भपात भी करा दिया था। इस घटना के बाद से ही युवती अपने प्रेमी को ब्लैकमेलिग कर उससे रुपये ऐंठती थी। इस बीच आरोपित युवक की शादी भी कहीं और तय हो गई। जब इस बात की जानकारी युवती को हुई तो वह फोन पर बात करते हुए प्रेमी पर शादी करने का भी दबाव बनाने लगी। इससे तंग आकर प्रेमी ने गांव के ही निवासी अपने मित्र सूरज शर्मा पुत्र कृपाशंकर के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या करने की योजना बनाई।
योजना के अनुसार उसने 15 फरवरी को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर गांव से निकल पड़ा। रास्ते में बूढ़नपुर तिराहा पर उसने अपने मित्र सूरज को भी बुला लिया। बूढ़नपुर से तीनों महराजगंज होते हुए शिवपुर गांव पहुंचे। बुढ़ऊ बाबा मंदिर पर जाने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर दोनों ने युवती की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपित अपने घर चले गए। एसपी ग्रामीण ने कहा कि नौ दिन बाद शव बरामद होने से वह काफी विकृत हो चुका था। जिससे लग रहा था कि हत्या के बाद युवती को तेजाब से जलाया गया है। जबकि तेजाब से जलाने की बात नहीं पायी गई। युवती की हत्या में लिप्त आरोपित प्रेमी सुजीत के साथ ही पुलिस ने उसके मित्र सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोबाइल व बाइक भी बरामद कर लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…