अंजनी राय
बलिया: सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के मालगोदाम तिराहे से घेराबंदी कर हथियार के साथ नक्सली अम्बिका राम को गिरफ्तार किया। अंबिका सहरसपाली थाना कोतवाली का रहने वाला है। वह सहसपाली व सहतवार थाना क्षेत्र में हुई नक्सली घटनाओं में शामिल था। उसी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सर्विलांस सेल प्रभारी राजकुमार सिंह को सूचना मिली कि नक्सली किसी गतिविधि को अंजाम देने के लिए शहर की तरफ आ रहा है। यह सूचना उन्होंने स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय व कोतवाल शशिमौलि पाण्डेय को दी। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। मालागोदाम तिहारे पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। इसी बीच बंदूक के साथ खड़ा यह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर अम्बिका राम को धर दबोच लिया।
बुधवार को इसका खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि यह 25 हजार का इनामी है। इसकी तलाश लंबे समय से चल रही थी। वर्ष 2008 में सहरसपाली गांव में सरेआम हुई सोहन सिंह की हत्या व 20012 में सहतवार थाना क्षेत्र के अतडिया गांव में ग्राम प्रधान फुलमती देवी की हत्या में यह शामिल था। इन दोनों घटनाओं को नक्सलियों ने अंजाम देने के बाद संबंधित पंपलेट भी फेंके थे। इन घटनाओं के बाद से यह फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके पास से दो नाली 12 बोर की बंदूक बरामद हुई है।
बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गायघाट हरेराम बाबा का डेरा के पास से सोमवार को 25 हजार का इनामी बदमाश चन्द्रमा व्यास यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह नियाजीपुर दली बाबा का डेरा बक्सर, बिहार का रहने वाला है। इसके पास से एक तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ।
हल्दी एसओ सुनील सिंह व सरफराज खां को मुखबीर से सूचना मिली कि शातिर अपराधी चंद्रमा व्यास यादव बिहार के नैनीजोर से गायघाट की तरफ आ रहा है। इस पर वह अपनी टीम के साथ गायघाट हरेराम बाबा का डेरा के पास घेराबंदी कर दिए। इसी बीच एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। इनामी बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसका खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। यह गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…