थाने से दरोगा ने महिला को भगाया, सीओ ने लिया संज्ञान, दरोगा को फटकार

फारुख हुसैन

निघासन-खीरी। थाने में तैनात दरोगा विशम्भर दयाल को घायल और पीड़ित महिलाओं से कोई सरोकार नहीं है। क्षेत्र के गांव दुर्जन पुरवा में घायल अवस्था में आई महिला का मेंडिकल कराने के बजाए उसे कोतवाली से भगा दिया। सीओ के पास पहुंची महिला ने अपना दुख दर्द बयां किया। उसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई।

गांव दरेरी के मजरा दुर्जन पुरवा निवासी सावित्री देवी की भूमि पर गांव में पड़ी है। अपने को भाजपा नेता कहने वाले शंकर की उस भूमि पर निगाह थी। वह उस पर कब्जा करने के लिए भूमि पर घूूरा आदि डालने लगे। घूरा डालने का विरोध किया तो नाराज आरोपी ने घर से लाठी डंडा लाकर उसकी जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया। बेहोशी हालत में उसे छोंड़कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में शंकर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर रौब गालिब करने वाले दरोगा से जब जानकारी लेना चाहा तो उसने फोन नहीं उठाया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts