फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- पसगवां कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बरबर के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर तफज्जुल हुसैन में एक युवक ने अठारह वर्षीय किशोरी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे किशोरी का चेहरा झुलस गया। ग्राम रसूलपुरतफज्जुलहुसैन निवासी आश्रम राठौर की पुत्री पीड़ित सपना ने बताया कि वह गुरूवार को दोपहर लगभग 12 बजे अपनी मां गोमना देवी के साथ दरबाजे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक शैलेन्द्र कुशवाहा अपने साथ एक शीशी में तेजाब लाया और उसके ऊपर फेंक दिया।तेजाब उसके चेहरे पर गिरा जिससे उसका चेहरा झुलस गया।
बालिका के शोर मचाने पर तमाम लोग आ गए तब युवक फरार हो गया।पीड़िता के पिता आशाराम ने बताया कि उसकी शैलेन्द्र की पुरानी रंजिश है। शैलेन्द्र उसकी पुत्री को एक बार परेशान कर चुका है। पीड़िता ने घटना की सूचना पसगवां कोतवाली पुलिस को दी।पुलिस ने पीड़िता सपना का सीएचसी पसगवां प्राथमिक उपचार कराया सीएचसी से पीड़िता को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।एसआई सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है।रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…