Categories: Crime

विवाहिता ने अपने पति समेत चार लोगों पर कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

संजय ठाकुर

मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा गाँव निवासिनी प्रमिला पुत्री मोती ने घोसी कोतवाली में पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराकर न्याय का गुहार लगाया हैं।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा गाँव निवासिनी प्रमिला पुत्री मोती की शादी हरधौली निवासी वसंत चौहान पुत्र दीपचंद के साथ दो जुलाई 2014 को हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। शादी के समय दो लाख रुपये नकद, अंगूठी, सिकडी दिये थे। इसके बाद पति ने किसी कारण बस मारा पीटा, इसके बाद आए दिन परिवार वाले मारने पीटने लगे और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे ।

ससुर दीपचंद, ननद निर्मला, जेठ गुलाब, जेठानी लालती एवं पति वसंत दहेज में मोटरसाइकिल अपाची, एक लाख रुपये नकद नहीं लाने पर मारते पीटते थे और नहीं लाने पर मारे पीटे तो मेरे भाई शिवकुमार गाँव के प्रधान प्रेमचंद पुत्र अक्षयवर के साथ पिता गये तो दूसरी शादी की धमकी देते हुए घर से भगा दिये तब से मायके में रह रही हूँ। इस सम्बन्ध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही हैं

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts