अंजनी राय
बलिया : बांसडीहरोड थाना अंतर्गत नकल करने से मना करने पर नाराज परीक्षार्थियों ने गुरुवार को सरेआम एक शिक्षक की पिटाई कर दी। प्राथमिक विद्यालय शेर के सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार सिंह की दिउली इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगी हुई है।
इसी दौरान पूर्व की परीक्षा में किसी बात को लेकर डांटने से नाराज परीक्षार्थी ने गुरुवार को बलिया जाते समय टकरसन गांव के समीप अपने कुछ साथियों के साथ घेरकर शिक्षक की डंडे से पिटाई कर दी। घटना के बाद शिक्षक ने अपने अन्य सहकर्मी शिक्षकों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर जुटे शिक्षकों ने थाने जाकर उक्त युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने आरोपित समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…