अंजनी राय/संजय ठकुर
मऊ : लाख प्रशासनिक सख्ती के बावजूद नकल माफिया अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को सुबह की पाली में रामनगीना इंटर कालेज तेंदुली में इंटर जीवविज्ञान केवल प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान बीएसए ओपी त्रिपाठी ने एक छात्रा को अपनी उत्तर पुस्तिका में अलग से लिखे गए पन्ने जोड़े जाने का शक होने पर चेक किया। उत्तर पुस्तिका में कुछ पन्ने पहले से लिखा होना प्रमाणित होने पर उन्होंने छात्रा को रिस्टीकेट कर दिया।
छात्रा को प्रश्नों की जानकारी कहां से हुई इसकी पूछताछ के लिए सरायलखंसी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं, गोकुलपुरा स्थित धरमा देवी इंटर कालेज से भी नकल करते पकड़ने पर एक छात्रा को रिस्टीकेट किया गया। सचल दस्ता प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी जैसे ही रामनगीना इंटर कालेज पर सुबह की पाली में चल रही हाईस्कूल संस्कृत व इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान निरीक्षण को पहुंचे विद्यालय प्रशासन अलर्ट हो गया।
उधर, कक्ष संख्या 10 में एक छात्रा की कापी में ठीक उसी तरह की कापी के पहले से छह प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए पन्ने स्टेपल किए गए मिले। बारीकी से निरीक्षण और परीक्षा शुरू होने में लगे समय के अंदाजे के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि छात्रा ने नकल के लिए ये पन्ने अपनी उत्तर पुस्तिका में स्टेपल किया था। मामले की भनक लगते ही रामधनी शिक्षण संस्थान पर निगरानी कर रहे उपजिलाधिकारी अतुल वत्स भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान छात्रा को प्रश्नों की जानकारी पहले से थी या संभावना के आधार पर उसने नकल सामग्री तैयार की थी, इसकी जांच के लिए छात्रा को सरायलखंसी थाने में हिरासत में दे दिया गया।
परीक्षा के बाद सरायलखंसी थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्र के साथ पहुंची महिला पुलिस टीम छात्रा को थाने ले गई। बीएसए ने बताया कि छात्रा को फिलहाल रिस्टीकेट कर दिया गया है। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा से पूछताछ की जा रही है। अभी न तो विद्यालय प्रशासन और न ही बीएसए की ओर से कोई लिखित तहरीर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…