अंजनी राय
भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए भारतीय वायु सेना का मिग 21 बायसन विमान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान उड़ा रहे थे।
सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए हमारा एक मिग क्रैश हुआ है। इसमें हमारा एक पायलट भी लापता है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि किया है मगर साथ में जिस प्रकार विंग कमांडर के साथ व्यवहार करता हुआ पाकिस्तान ने वीडियो वायरल किया उसकी कड़ी आलोचना और भर्तसना भी अंतर्राष्टीय स्तर पर होना शुरू हो गई।
पाकिस्तानी सेना ने एक वीडियो जारी कर यह दावा किया था कि एक भारतीय पायलट उनके कब्जे में है। जिसे उन्होंने पाकिस्तानी सीमा से गिरफ़्तार किया है। वीडियो में भारतीय वायु सेना की वर्दी में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा था जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। यह व्यक्ति ख़ुद को विंग कमांडर अभिनंदन बता रहा है। वर्दी पर अंग्रेजी में ‘ABHI’ लिखा हुआ था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…