अंजनी राय
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी बुरा असर पड़ा है। बुधवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज का केएसई- 100 करीब 1000 अंक से ज्यादा तक टूट गया। इस गिरावट के चलते निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए है। पिछले दो दिनों में पाकिस्तान का बाजार 2000 अंक तक टूटा है।
मंगलवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज 100 इंडेक्स 785.12 अंक गिरकर 38,821.67 के स्तर पर हुआ था। बुधवार सुबह से भी कराची स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट ही जारी है। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे केएसई-100 1135 अंक गिरकर 37,686.60 के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान केएसई 37,330.38 अंक के निचले स्तर तक पहुंच गया।
पाकिस्तान के साथ तनाव का असर भारत के शेयर बाजार मे भी देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह तेजी के साथ खुले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 165.12 अंकों की मजबूती के साथ 36,138.83 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.9 अंकों की बढ़त के साथ 10,881.20 पर खुला। इसके बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…