फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। भारत नेपाल सीमा का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है आये दिन पिलर का लगाने के चलते विवाद की स्थिती लगातार बढ़ रही है जिससे हमारे पड़ोसी देश नेपाल से संबधो में भी काफी फर्क दिखाई देने लगा है अभी हाल ही में सीमा पर स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते खोदी जा रही खाई को लेकर भी काफी विवाद हुआ था और वह विवाद काफी कोशिशों के बाद समाप्त हुआ था लेकिन एक बार फिर सीमा पर लगाये जा रहे पिलर को लेकर विवाद दिखाई देने लगा है। जिसको लेकर एसएसबी कमाडेंट ने मौके पर पहुंचकर स्थिती का जायजा लिया और नेपाल के नागरिको ने अपनी बात कमांडेंट मुन्ना सिंह से रखी।
लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद दोबारा पिलर बनाने को लेकर नेपाल के नागरिकों में फिर से आक्रोश आ गया नेपाली नागरिकों का कहना है कि यह पिलर उनके देश नेपाल की जगह पर लगाया जा रहा है और वह यह नहीं होने देंगे । जिसकी जानकारी मिलने पर आनन फानन मे एसएसबी 39वाहिनी के कमाडेंट मुन्ना सिंह मौके पहुंचे और वहां का जायजा लिया और साथ ही नेपाली नागरिकों से बातचीत भी की ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…