प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। जनपद में इलाहाबाद-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाली रोडवेज की ज्यादातर बसों में आग बुझाने के मुकम्मल इंतजाम नहीं है । बसों में लगे अग्निशमन यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं। परिवहन विभाग के अनेकों बसों में अग्निशमन यंत्र या तो नहीं लगे हैं या रखरखाव के अभाव में खराब हो चुके हैं ।ऐसे में यदि आग लगी तो यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है
बता दें कि प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था । लेकिन आदेश का जरा भी असर नहीं दिख रहा है । जबकि प्रदेश के परिवहन मंत्री व परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोडवेज बसों को हाईटेक करने व यात्रियों के सुविधाओं में सुधार किए जाने का दावा कर रहे हैं । परंतु वास्तविक स्थिति है कि रोडवेज की बसों में सफर करना यात्रियों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। भदोही से इलाहाबाद वाराणसी आदि मार्गों पर चलने वाली बसों के यात्रियों की जिंदगी खतरे में है । इसके बाद भी अधिकारी यात्रियों के सुरक्षा के प्रति संजीदा नहीं हैं ।अधिकांश बसों में अग्निशमन यंत्र खराब पड़े हैं ,या कई वर्षों में एक्सपायरी डेट के कारण तक नहीं लिखे हैं। अग्निशमन यंत्रों पर धूल पड़ी है।कई चालकों-परि- चालको ने बताया कि उन्हें खुद ही पता नहीं है कि अग्निशमन यंत्रों को कब रिफिल किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…