तारिक खान
प्रयागराज। संगमनगरी प्रयागराज में कुंभ के नाम आज एक और रिकार्ड बन गया। कुंभ में यात्रियों की सेवा में लगीं परिवहन निगम की 500 बसों के नौ किलोमीटर लंबा काफिला ने एक ही सड़क पर इतनी बड़ी संख्या में खड़े होने का विश्व रिकार्ड बना दिया। अब यह रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है।
आज इस हाईवे पर ट्रैफिक 11 बजे तक वन-वे किया गया था। सभी शटल बस के नौ किलोमीटर के लंबा काफिला ने स्टार्ट प्वाइंट से 3.2 किलोमीटर का सफर तय किया। शटल बसों ने कुल 12 किमी की दूरी तय की। इन शटल बसों को प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला और कमिश्नर डॉ आशीष गोयल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर सहसों बाईपास से नवाबगंज तक के मार्ग पर शटल बसों का संचालन किया गया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक यह विश्व में पहला मौका होगा जब 500 बसें एक साथ कतारबद्ध खड़ी हुई और उसके बाद एक ही रूट पर चलीं। मण्डलायुक्त, प्रयागराज, डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि इन सभी बसों का प्रतीकात्मक संचालन कुम्भ मेला में अनुशासित यातायात प्रबन्धन का नमूना है। इस बार कुंभ मेला में 22 करोड़ से अधिक भीड़ को सुरक्षित और सुगम ढंग से वापस भेज देना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…