तारिक खान
झूँसी : प्रयागराज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच हुये मामूली विवाद को सुलझाने गये पिता सहित दो छात्रों पर विद्यालय के अन्य छात्रों सहित अराजक तत्वों ने बम, लाठी, डंडे व रॉड से कार रोककर हमला कर दिया जिसके जद में आने पिता पुत्र घायल हो गये। भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने पर हमलावरों के ख़िलाफ़ नामजद तहरीर दी है।
बताते चले कि सरायइनायत थाना क्षेत्र में स्थिति एक निजी स्कूल में अशोक निषाद 50 वर्ष का पुत्र शिवांशु 17 वर्ष व शिवेंद्र 18 वर्ष इण्टर मीडिएट के छात्र है। भुक्तभोगी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व स्कूल के कुछ छात्रों से कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के लिये पिता अशोक निषाद कार लेकर विद्यालय गये थे। विधायल में छात्रों से मुलाकात नही होने पर अपने पुत्रों को लेकर वापस घर आ रहे थे। गाड़ी जैसे ही त्रिवेणीपुरम गेट के पास पहुँची कुछ लोगों ने हाथ देकर गाड़ी रोककर गाली गलौज करते हुये लाठी डंडे बम से हमला कर दिया। भुक्तभोगियों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। भुक्तभोगी ने झूँसी कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…