अंजनी राय
प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज में जारी कुंभ मेले के दौरान लगातार कई शिविरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां मंगलवार देर रात भी एक टेंट में आग लग गई, जिसमें बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका मोबाइल, चश्मा, घड़ी और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए।
हादसा उस वक्त हुआ जब राज्यपाल टंडन सो रहे थे। इस घटना में टेंट पूरी तरह जल गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल के टेंट में देर रात करीब 2.30 बजे आग लगी, जिसके करीब एक घंटे बाद उन्हें सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया।
राज्यपाल टंडन कुंभ मेला परिसर के सेक्टर 20 स्थित अरैल इलाके के त्रिवेणी टेंट सिटी में ठहरे हुए थे, जहां यह अग्निकांड हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।इस घटना के बाद कुंभ मेले में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। यहां उल्लेखनीय है कि कुंभ मेला क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुंभ की औचारिक शुरुआत से एक दिन पहले 15 जनवरी को यहां दिगंबर अखाड़े में आग लग गई थी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…