अंजनी राय
नई दिल्ली. राफेल मुद्दे पर राज्यसभा में कैग रिपोर्ट पेश हो गई है। सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार की राफेल डील यूपीए सरकार में प्रस्तावित डील से सस्ती है। सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक राफेल डील यूपीए से 2.86 फीसदी सस्ते में हुई है।
कैग रिपोर्ट में कहा गया है, ‘साल 2016 में मोदी सरकार की तरफ से साइन की गई राफेल फाइटर जेट डील 2007 में यूपीए सरकार की तरफ से प्रस्तावित डील की तुलना में 2.86 प्रतिशत सस्ती है।’ 2016 में रक्षा मंत्रालय ने कहा था राफेल सौदे की घटी हुई कीमतें 2007 की तुलना में 9 गुना कम हैं। हालांकि कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राफेल के बेसिक फ्लाईवे विमान को 2007 की कीमत पर ही खरीदा गया है।
कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में भारत की जरूरतों के मुताबिक बदलाव का खर्च 17 प्रतिशत सस्ता था। हालांकि इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय वायुसेना का मानना था कि विमान में भारत के हिसाब से विशेष बदलाव की आवश्यकता नहीं थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…