Categories: National

प्रयागराज में पुलवामा हमले के शहीद महेश के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, बंधाया ढांढस

तारिक खान

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज प्रयागराज के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां के मेजा में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद महेश कुमार यादव के परिवार के सदस्यों के साथ आश्रितों से भी भेंट की। इसके साथ ही उनको ढांढस भी बंधाया।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज फ्लाइट से लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे। बमरौली एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद यह से वह जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान महेश कुमार यादव के गांव मेजा पहुंचे। उनके परिवार को ढांढस बंधाया। उनके दोनों मासूम बच्चों से भी बात की।

वह काफी देर तक महेश यादव के बच्चों को दुलारते भी रहे। उन्होंने परिवार के लोगों को हर मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया। अखिलेश यादव सपा की प्रदेश प्रवक्ता तथा इविवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात भेंट प्रस्तावित है। सपा अध्यक्ष आज बाघंबरी मठ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से भेंट कर उनका आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद शाम को उनके लखनऊ वापस लौटने का कार्यक्रम है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts