प्रयागराज में पुलवामा हमले के शहीद महेश के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, बंधाया ढांढस

तारिक खान
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज प्रयागराज के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां के मेजा में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद महेश कुमार यादव के परिवार के सदस्यों के साथ आश्रितों से भी भेंट की। इसके साथ ही उनको ढांढस भी बंधाया।

वह काफी देर तक महेश यादव के बच्चों को दुलारते भी रहे। उन्होंने परिवार के लोगों को हर मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया। अखिलेश यादव सपा की प्रदेश प्रवक्ता तथा इविवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात भेंट प्रस्तावित है। सपा अध्यक्ष आज बाघंबरी मठ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से भेंट कर उनका आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद शाम को उनके लखनऊ वापस लौटने का कार्यक्रम है।











