अंजनी राय
आज़मगढ़ : आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित वारण्टी अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाये जाने के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के नेतृत्व में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा दिन में नंदांव गम्भीरपुर बार्डर के पास से एक व्यक्ति को 01 किलो 250 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0.51ध्19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। अभियुक्त जिशान पुत्र मुख्तार निवासी नई बाजार कस्बा व थाना सरायमीर है। सरायमीर पुलिस द्वारा ही रेलवे क्रासिंग संजरपुर के पास से एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद नजायज जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय परमु0अ0सं0.52/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। अभियुक्त सदरे आलम पुत्र मो0 इस्तेखार निवासी पठान टोला थाना सरायमीर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…