: रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव आगाज होते ही सभी राजनैतिक पार्टियों से प्रत्याशियों की घोषणा दौर शुरू हो चुका है । टिकेट की दावेदारी में कुछ दावेदार दलबदल से भी परहेज नहीं किये है।
सपा के टिकेट पर लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की मंशा रखने वाली सपा नेता डॉ.सुमन यादव सपा का दामन छोड़कर अब शिवसेना से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतर गयी है। उन्होने लखनऊ स्थित शिवसेना के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह के समक्ष शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की । जहां उन्होने पार्टी हाइकमान के निर्देशानुसार फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया ।
समाजवादी पार्टी छोड़कर अब डॉ० सुमन से शिव सेना का दामन थाम कर कहीं न कहीं फर्रुखाबाद में बसपा सपा गठबंधन के वोट बैंक के समीकरण को भी उलझा दिया है । शिवसेना कन्नौज लोकसभा सीट से सपा को काँटे की टक्कर देने के लिये वहाँ से युवा नेता आनंद विक्रम सिंह को चुनाव मैदान में उतार चुकी है ।
इस दौरान नाजिया खान,संतोष परमार,फर्रुखाबाद जिला प्रमुख आनन्द विक्रम सिंह परमार आदि मौजूद रहे|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…