अंजनी राय
आजमगढ़ : घर से एक सप्ताह पूर्व भागे प्रेमी युगल की शनिवार की शाम को जीयनपुर कोतवाली स्थित मंदिर में शादी हो गई।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक अजीज गांव निवासी पूजा यादव पुत्री ललित यादव की इसी कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी सूरज यादव पुत्र विजय यादव के साथ प्रेम संबंध है। उक्त युगल एक सप्ताह पूर्व घर से फरार हो गए थे। युवती के पिता ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार की भोर में यूपी 100 की पुलिस ने गश्त के दौरान दोनों को एक ढाबे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी युगल को पुलिस लेकर जीयनपुर कोतवाली आयी। दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। जीयनपुर कोतवाल के हस्तक्षेप पर दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने प्रेमी युगल की कोतवाली परिसर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में शादी करा दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…