Categories: Azamgarh

आज़मगढ़ होली के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने किया रूट मार्च

अंजनी राय

 

आजमगढ़ : होली व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवानों ने शनिवार की शाम को शहर क्षेत्र में रूट मार्च किया। सीओ सिटी इलामारन जी के नेतृत्व में निकला रूट मार्च मातवरगंज, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर, ब्रह्मस्थान, हर्रा की चुंगी, कोट, दलालघाट, कालीनगंज, काली चौरा, एलवल होते हुए कोतवाली पहुंच कर समाप्त हुआ। रूट मार्च में शहर कोतवाल विनय मिश्र के साथ ही सभी चौकी प्रभारी भी मौजूद थे।

aftab farooqui

Recent Posts