अंजनी राय
आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर-माहुल मुख्य मार्ग पर स्थित केवलगढ़ पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर को बोलेरो व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक अंबेडकर नगर जिले के मछई गांव का निवासी है।
अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के मछई गांव निवासी 26 वर्षीय संदीप यादव पुत्र शिवपूजन यादव शुक्रवार की दोपहर को लगभग एक बजे घर से बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। वह केवलगढ़ पुल के समीप पहुंचा था। उसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाने की लोग तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर माहुल चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह व फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की खबर मृत युवक के परिजनों को दिया। उसके परिवार के लोग सूचना पाकर आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…