अंजनी राय
आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के बरदह-बूढ़नपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मार्टीनगंज बाजार के समीप पुलिया के नीचे नाला से शुक्रवार की दोपहर को पुलिस ने एक 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की कयास लगायी जा रही है।
मार्टीनगंज बाजार से कुछ दूर बेदी कबाड़ वाले के समीप स्थित नाला पुलिया के पास शुक्रवार की दोपहर को लगभग बारह बजे बच्चे पेड़ से बैर तोड़ रहे थे। उसी दौरान बच्चों की नजर पुलिया के नीचे नाला में एक युवक के शव पर पड़ी। बच्चों ने इस संबंध में बाजार के लोगों को बताया तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाजारवासियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। दीदारगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त युवक की मौत कुछ दिन पूर्व हुई है। शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका है। उक्त युवक के बदन पर काले रंग का पैंट, सफेद शर्ट व हरे रंग का हाफ स्वेटर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं कुछ ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई, जबकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि नशे की हालत में पुलिया से गिर जाने के चलते उसकी मौत हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…