तबज़ील अहमद
कौशाम्बी जनपद. देश की राजनीति में चौकीदार चोर है को लेकर राजनीति गर्म है। इस गर्माहट हो कौशांबी जिले की मंझनपुर कोतवाली ने और अधिक बढ़ा दिया है। दरअसल मंझनपुर नगर पंचायत के कांग्रेसी नगर अध्यक्ष अपनी कार में चौकीदार चोर है लिखा रखा है बीती रात वह अपने घर के बाहर खड़े थे तभी मंझनपुर कोतवाल अपने हमराहियो के साथ वहां पहुंचे और कार सहित कांग्रेस नगर अध्यक्ष को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया।
सुबह जब यह जानकारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तजत अजीम को हुई वह अपने साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं को लेकर कोतवाली का घेराव कर लिया। कांग्रेसी चौकीदार चोर है का नारा लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तलत अजीम व मंझनपुर कोतवाल उदय वीर सिंह के बीच इस मामले को लेकर तीखी बहस भी हुई। कांग्रेसियों के तेवर देख कोतवाल ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष को छोड़ना पड़ा। पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद नगर अध्यक्ष मंझनपुर इमरान रिजवी का आरोप है कि उन्हें लाकप में पुलिस कर्मियों ने जमकर पीटा है। वही जिलाध्यक्ष तलत अजीम का कहना है कि पुलिस भाजपा के इशारे पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…