आरिफ अंसारी
नई दिल्ली: चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का आज शायद एलान कर सकता है। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आज शाम 5 बजे चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम पांच बजे चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ-साथ 4 राज्यों की विधान सभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है। बता दें कि चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद से ही आचार संहिता लागू हो जाती है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग चार राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है। ये चार राज्य हैं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश।
वैसे अमूमन देखा जाए तो चुनाव आयोग रविवार को लोकसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं करता। मगर इस बार निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए आज यानी रविवार का ही दिन चुना है। बता दें कि इससे पहले साल 2004 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी रविवार को ही हुआ था। इससे पहले चुनाव आयोग पर तारीखों की घोषणा में देरी के आरोप लग रहे हैं।
बताते चले कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। विपक्ष का कहना है कि यह देरी इसलिए की जा रही है, ताकि सरकार आचार संहिता लागू होने से पहले कुछ घोषणा कर सके। हालांकि, इसके जवाब में चुुनाव आयोग के अधिकारियों ने एनडीटीवी को बताया, ‘लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने में अभी काफी वक्त है और कुछ राजनीतिक दलों द्वारा जानबूझकर देरी के आरोप अनुचित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…