Categories: Ballia

जमीनी विवाद में जमकर चली लाठियां 8 लोग घायल

अंजनी राय

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर (पलानी) गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं जिसमें एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। गांव की ही भूमि पर काफी दिनों से चले आ रहे विवाद को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से शारदा देवी (50), चंद्रजीत (30), रामप्रकाश (35) तथा सौरभ (21) तथा दूसरे पक्ष से रामदयाल (55), मंजीत यादव (33), धनंजय यादव (27) व समरजीत (18) घायल हो गए। सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

aftab farooqui

Recent Posts