अंजनी राय
बलिया : हरियाणा की गायिका व नृत्यांगना सपना चौधरी के साथ ही सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। साथ ही महिलाओं का अपमान करने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस संबंध में पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को भी दिया गया।
रविवार को भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गायिका व नृत्यांगना सपना चौधरी को सोनिया गांधी व राहुल गांधी को जोड़ते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद से सियासी पारा चढ़ गया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोश में आ गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकल कर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिया विधायक के खिलाफ तहरीर दी। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के प्रति विधायक की टिप्पणी उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाता है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से अपशब्द बोलने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…