Categories: Ballia

जिले के लेखपाल हुए स्मार्ट फोन से लैस

अंजनी राय

बलिया: जनपद के समस्त लेखपाल अब स्मार्ट फोन से लैस हो गए हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी रामआसरे व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग समस्त लेखपालों को स्मार्टफोन दिया गया।
माना जा रहा है कि स्मार्टफोन मिलने के बाद लेखपालों का काम भी कुछ हद आसान हो जाएगा। जनता के कुछ कामों के सम्बन्ध में तत्काल जानकारी उपलब्ध करा पाएंगे। स्माटफोन मिलने के बाद सभी लेखपाल काफी खुश दिखाई दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट बृज नंदन दूबे, तहसीलदार सदर गुलाब चंद्र तहसीलदार सिकंदरपुर जितेंद्र सिंह, लेखपाल लक्ष्मीकांत, मनोज यादव, शारदानंद सिंह, जनार्दन वर्मा, सुकेश कुमार, रघुवीर गुप्ता आदि मौजूद थे।

aftab farooqui

Recent Posts