प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। नगर के पुरानी बाजार-लालानगर मार्ग पर ककादेव मंदिर के पास सोमवार को देर शाम सड़क से गुजर रहे सियार की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर बाइक समेत गिर कर घायल हो गए । हादसे में पति जहां गंभीर रूप से घायल हो गए ,वहीं पत्नी को मामूली चोटे आई है। इलाज हेतु उन्हें जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोही कस्बे के नूरखानपुर निवासी 40 वर्षीय मकसूद अहमद अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के सरईराजपूतानी नामक गांव में किसी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे । जैसे ही वह गोसाईदास मोड़ के ककादेव मंदिर के पास पहुंचे की सड़क से गुजर रहे सियार से टकराकर सड़क पर बाइक समेत छिटककर दूर जा गिरे । जिसके चलते पति मकसूद और उनकी 35 वर्षीय पत्नी नूरजहां घायल हो गई । गंभीर रूप से घायल मकसूद को जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…