Categories: Ballia

बलिया : बैंक में जमा करने आए उपभोक्ता की जेब से उचक्को़ ने उड़ाए एक लाख रूपये

अंजनी राय

बलिया : सहतवार कस्बे में स्थित स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार की सुबह 11 बजे उचक्कों ने कामता प्रसाद वर्मा के एक लाख रुपये उड़ा दिए। वह बैंक में पैसा जमा करने आए थे। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उचक्कों का कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों की तलाश में जुट गई है। डुमरी निवासी कामता प्रसाद स्टेट बैंक की शाखा में एक लाख रुपये जमा करने आए थे। पर्ची भरकर वह ज्योंही काउंटर पर पहुंचकर पैसा जमा करने का प्रयास किए उचक्कों ने पाकेट से पैसा निकाल लिया। वह जब पैसा निकलने के लिए पाकेट में हाथ डाले तो कुछ भी नहीं था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल बैंक मैनेजर व पुलिस को दी। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने बताया कि हमारा लड़का घर की मरम्मत के लिए रुपये दिया था। मैं सोचा कि घर में ज्यादा रुपये रखना ठीक नहीं है। इसलिए बैक में जमा करने आ गया।

aftab farooqui

Recent Posts