अंजनी राय
बलिया: नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर जहांगीरापुर के समीप मंगलवार की सुबह दुग्ध वाहन टाटा 407 व तेल टैंकर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टाटा 407 का चालक व उसका सहयोगी गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दुग्ध वाहन में फंसे चालक मनोज (32) निवासी मनियर व सहयोगी दिनेश निवासी तहसीला थाना खेजुरी को बाहर निकाल कर पीएचसी पहुंचाया। यहां के चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। नगरा बाजार में दुग्ध उतारने के बाद वाहन बिल्थरारोड जा रहा था। इसी बीच बिल्थरारोड की तरफ से नगरा आ रहे तेल टैंकर से जहांगीरापुर के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि दुग्ध वाहन के परखचे उड़ गए। दोनों वाहनों के टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि चालक व बगल में बैठा सहयोगी उसी में दबे पड़े हैं। लोगों ने काफी प्रयास कर दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…