Categories: Ballia

बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में अचेतावस्था में पड़े अधेड़ को आरपीएफ ने पहुंचाया जिला अस्पताल

अंजनी राय

बलिया : मॉडल रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिग एरिया में सोमवार की रात एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत आरपीएफ प्रभारी एसआई संजय पांडेय ने बताया कि आधी रात अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के सर्कुलेटिग एरिया में अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ राजीव राय ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की कितु सफलता न मिलने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

aftab farooqui

Recent Posts