उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया) उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा बाजार गांव में चन्दन कुमार मद्देशिया के घर रात में ठहरे रिश्तेदार ने नगदी समेत लाखों रूपये के गहने पर हाथ साफ कर सुबह निकल जाने में सफल हो गए।आलमारी से गायब गहने और नगदी की जानकारी होते ही चन्दन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की विस्तृत जानकारी दी है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।तहरीर के अनुसार चन्दन कुमार सुबह ही अपनी बहन के यहां गया हुआ था तथा छोटा भाई दो दिन पहले ही दुकान का सामान खरीदी करने कलकत्ता गया था।घर पर केवल मां लक्ष्मीना देवी ही मौजूद थी।इस बीच इलाहबाद से कुम्भ मेला में स्नान कर लौटे रिश्तेदार मामी मंजू देवी व पुत्र राजा मद्देशिया बिल्थरा बाजार गांव स्थित मकान पर रात्रि विश्राम के लिए रुक गए।भोजन कराने के बाद रिश्तेदारों को घर के एक कमरे में सोने के लिए बता कर मां लक्ष्मीना देवी अपने कमरे में सोने चली गयी।चन्दन कुमार का आरोप है कि रिश्तेदार मामी मंजू देवी तथा उनके पुत्र राजा ने घर में किसी के न रहने का फायदा उठाते हुए आलमारी से दस हजार नगदी समेत दो सोने का हार, दो सोने की अंगूठी और एक चैन लेकर सुबह नाश्ता करने के बाद फरार हो गए।बहन के यहां से लौटने पर चन्दन को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर सौप घटना की जानकारी दी।पुलिस मामले की छान-बीन में जुट गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…