Categories: Lakhimpur (Khiri)

ईटो से भरी ट्रॉली पलटने से तीन की मौत दो घायल

फ़ारुख हुसैन

पलिया कलां-खीरी। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे मैलानी की ओर से पलिया की ओर आ रही ईटो से भरी ट्रैक्टर ट्राली का शारदा पुल के निकट ग्राम कचनारा के पास चालक को नींद की झपकी लगने से ट्रैक्टर ट्राली सड़क के समीप खाई में पलट जाने से ट्रेक्टर ट्रॉली पर वैठे लोग ट्रॉली के नीचे दब गए जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व दो लोगो को जिला अस्पताल भेजा गया।मृतकों में आरिफ पुत्र असलम निवासी डग हा माधोटांडा पीलीभीत, भगवान दास पुत्र नत्थूलाल निवासी बिहारीपुर गजरौला पीलीभीत, ताराचंद पुत्र उमराव लाल निवासी बिहारीपुर गजरौला पीलीभीत एवं अबनिश पुत्र बाबाजी मोहन स्वरूप पुत्र भीमसेन निवासी बिहारीपुर गजरौला पीलीभीत घायल हुए जिनको जिला अस्पताल भेजा गया।

aftab farooqui

Recent Posts