प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। नगर के लाई बाजार मे रविवार की रात दो पक्षों मे मारपीट हो गई | मारपीट मे एक पक्ष द्वारा चाकू से हमला कर देने से जहा आलम नामक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया| मारपीट मे दो अन्य लोग भी घायल हुए है | इस मामले मे एक युवक को हिरासत मे लिया गया है |
आये दिन मारपीट करने वाले कोइरान मोहाल निवासी परिवार के एक युवक से लाई बाजार निवासी युवक से एक पखवारे पूर्व विवाद हो गया था | विवाद मे दोनों पक्ष मे जम कर मारपीट हो गई थी | कुछ लोगो ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था | रविवार की रात फिर वही चर्चित परिवार का मनबढ युवक पुराने मामले को लेकर विवाद खड़ा कर दिया | इस दौरान उसके घर से पहुचे अन्य लोग लाई बाजार निवासी के घर मे घुस कर मारपीट करने लगे | मारपीट मे चाकू से वार कर देने से आलम घायल हो गया | मौके पर पहुची पुलिस घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया |मारपीट के मामले मे कार्रवाई करते हुए पुलिस एक आरोपी को सुबह गिरफ्तार कर लिया | बताया जाता है आए दिन मारपीट करने वाला मनबढ युवक और उसके परिवार के लोग एक माह पूर्व एक ग्राहक को मारपीट कर घायल कर दिए थे जिसमें कुछ कार्रवाई न कर पुलिस सुलह समझौता करा दिया था जिससे उन लोगों का हौसला बढता जा रहा है |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…