अंजनी राय
आजमगढ़ : रानी की सराय कस्बा के सोनवारा मोड़ के समीप स्थित सराफा की दुकान का गुरुवार की रात को ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लगभग सवा लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
रानी की सराय कस्बा निवासी कपूरचंद पुत्र श्रीराम की इसी कस्बा के सोनवारा मोड़ पर सराफा की दुकान है। गुरुवार की रात को वह अपनी दुकान बंदकर घर चले गए थे। रात में चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे दो हजार रुपये नकदी, सोने की 25 कील, दो जोड़ी झाला, 20 थान चांदी के पायल समेत अन्य आभूषण व सामान समेट ले गए। शुक्रवार की सुबह दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा व जेवर गायब देख सन्न रह गए। उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर लौट गई। पीड़ति सराफा व्यवसायी ने चोरी हुए जेवर की कीमत सवा लाख रुपये बताया है। रानी की सराय व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कस्बा में दो दर्जन चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं, लेकिन एक भी घटना का पुलिस ने अभी तक राजफाश नहीं किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…