प्रदीप दुबे विक्की
भदोही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरामिल ओवरब्रिज रंग-तरंग सिनेमा के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से टीवीएस मोपेड सवार ब्रेड सप्लायर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के दुकानदारों ने घायल अधेड़ को समीप के एक निजी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया।
घायल अधेड़ भदोही शहर के गजिया श्रीराम मंदिर के समीप का निवासी बताया गया है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मेन रोड गजिया निवासी पप्पू बरनवाल (55 वर्ष) अपनी टीवीएस मोपेड यूपी 66 के 7792 से इंदिरामिल ओवरब्रिज से उतर रहा था। तभी जौनपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर के नीचे चला गया। जिससे उसके सिर गंभीर चोटे आयी हैं। आस-पास के दुकानदारों ने घायल अधेड़ को समीप के एक निजी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। भाग रहे ट्रेलर को चालक सहित ग्रामीणों ने रोक लिया। घटना इंदिरामिल ओवरब्रिज के बाइपास के रंग-तरंग के समीप की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…