गौरव जैन
रामपुर. दिनाक 13-03-2019 को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केमिस्ट, मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
उन्होंने कहा कि महिला एवं दिव्यांगजनों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए इस बार महिलाओं का 90 प्रतिशत एवं दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए नॉक द डोर, मानव श्रृखला एवं नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव प्रचार सामग्री की प्रिंटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए। प्रचार सामग्री में प्रिंटिंग प्रेस का नाम एवं पता का अंकन अनिवार्य रूप से हो। यदि किसी प्रिंटिंग प्रेस से निर्देशों की अवहेलना की शिकायत प्राप्त होती है तो सुसंगत धाराओं में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए आयोग को सूचित कर दिया जायेगा।
बीएसएनएल के अधिकारियों से जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में वाईफाई कनेक्टविटी के बारे में पूछताछ की तथा निर्देश दिए कि आगामी एक माह के भीतर लक्षित गांवों में वाईफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान वेबकास्टिंग एवं अन्य तकनीकी सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…