नीरज जैन
बिजनोर. जिला मुरादाबाद दिल्ली रोड पागवाड़ा स्थित टीएमयू यानि तीर्थहेंकर मुरादाबाद यूनिवर्सिटी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड द्वारा किये जा रहे मरीजो का मुफ्त उपचार मे डाक्टरों द्वारा की जा रही है गड़बड़ी का बड़ा आरोप लगा है। आरोपों के अनुसार कार्ड पर अब चिकित्सीय खेल जारी हो गया है। आरोप है कि कार्ड के द्वारा मिलने वाले उपचार के लिये संपूर्ण दवाईया नहीं दी है। क्योकि कुछ दवाईया मंहगी होती है। जबकि सरकार उपचार हेतु 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दे रही है।
मरीजों के तीमारदारो का आरोप है कि उनसे दवाये बाहर से मंगाई जा रही है। परिजन गरीबी के चलते दवाई लाने में देरी करते है तो परिजनों को इसका खामियाजा ख़राब सेहत और ज़िन्दगी से भी भुगतना पड़ जा रहा है। एक बड़ी घटना प्रकाश में आई जिसमे 20 वर्षीय सना परवीन पुत्री खुशनूद, निवासी ग्राम फैज़ुल्लाह्पुर थाना स्योहारा जिला बिजनोर दिनाक 6 मार्च 2019 अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती हुई। चार दिन उसका उपचार होता है। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों की मनमानी के चलते वक्त पर दवा नही दी गई,जिस कारण युवती ने अपनी जान गवा दी।
परिजनों ने इस प्रकरण की जानकारी डीएम और सीएमओ को कराई। परिजनों का आरोप है कि अभी तक शिकायत पर कोई कार्यवाही नही हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनके पास पर्ची यानि परिजनों से मंगाई गई खरीदकर निजी अस्पताल के मेडिकल से दवाई और उसका बिल भी मौजूद है। फिर भी उच्चाधिकारी इस प्रकरण में कोई कार्यवाही नही कर रहे है। परिजनों ने इस सम्बन्ध में जल्द ही जनता दरबार जाकर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…