प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए कोतवाली परिसर ज्ञानपुर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालूराम सौहार्दपूर्ण वातावरण को लेकर प्रसन्न चित्त दिखे । उनहोने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि होली पर्व मिसाली भाई- चारे के साथ मनाया जाएगा ।प्रभारी निरीक्षक भैया छविनाथ सिंह को निर्देश दिया , कि अगर होलीका दहन स्थल में कोई विवाद हो तो उसे समय से सुलझा लिया जाए । यह भी कहा कि किसी भी नई परंपरा को स्थापित नहीं करने दिया जाएगा । उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा ।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक भैया छविनाथ सिंह ने कहा कि होली पर्व के दृष्टिगत गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी । उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि कोई भी विवादित प्रकरण संज्ञान में आता है तो इसकी सूचना समय से दें । विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी वरिष्ठ नागरिक व सभासद गण संरक्षण की भूमिका का निर्वहन करते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, सभासद आजाद शुक्ला उर्फ अज्जू ,प्रदीप रावत उर्फ बल्ले , मो० अनीस, सभासद शशि भूषण रावत, सभासद विजय बिंद ,सभासद पिंटूदास,अनिल कुमार पांडेय ,लालजी यादव, अनूप चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव आदि सहित पुलिसकर्मी भाष्कर राय,अवधनारायण राय,प्रदीप,सुधीर,सत्येन्द्र यादव, जवाहरलाल आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…